{"_id":"5a8877cd4f1c1bcb268ba7af","slug":"71518893005-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर
खेल विभाग के डायरेक्टर ने किया जींद का दौरा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 19 फरवरी से जींद में शुरू हो रही एक करोड़ इनामी पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति ऑल इंडिया नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रशासन के सामने किसी चुनौती से कम नहीं। इसके लिए जिला प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर है। कारण साफ है जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने आएंगे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे जिनको फाइव स्टार होटलों में रुकने की आदत है। इसलिए जींद जैसे शहर में प्रशासन को इन खिलाड़ियों को तमाम उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाना किसी चुनौती से कम नहीं।
खेल विभाग द्वारा आयोजित की जा रही इस कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों को एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) ने फाइनल किया है। सभी खिलाड़ी प्रो-कबड्डी में भाग लेते रहे हैं। इसलिए इन खिलाड़ियों को उच्च स्तर की रहने, खाने-पीने व वाहन की सुविधा भी चाहिए। जिला प्रशासन इस प्रकार की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इसके लिए शहर के सभी होटलों को बुक कर लिया गया है। शहर में फाइव स्टार तो नहीं लेकिन अच्छी सुविधाओं वाले होटल हैं। डीसी अमित खत्री लगातार इस संबंध में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को अधिकारियों का दिशा-निर्देश दे रहे हैं व खुद भी सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इस मौके पर खेल विभाग के उपनिदेशक छाज्जूराम, जिला खेल अधिकारी विनोद बाला भी मौजूद रही।
अगले साल लड़कियों की भी होगी एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता : निदेशक
खेल विभाग के निदेशक जगदीप श्योराण ने भी जींद पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यहां बुलबुल पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्योराण ने कहा कि इस प्रतियोगिता का जींद में करवाने का उन्होंने प्रयास किया ताकि जींद के लोग भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आनंद उठा सकें। जगदीप सिंह ने कहा कि अगले साल लड़कियों ने लिए भी एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूरे देश में खेल हब के रूप में पहचान मिल चुकी है। प्रदेश की खेल नीति को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। हरियाणा के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
शहर में तीन-चार जगह लगाई जाएंगी बड़ी एलईडी स्क्रीन
डीसी अमित खत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का आनंद शहर के लोग भी ले सकें, इसके लिए लघु सचिवालय के बाहर, रानी तालाब, रेलवे स्टेशन पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर लाइव प्रसारण होगा। इसके साथ-साथ स्टेडियम में भी आठ बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी ताकि जिन दर्शकों को बैठने के लिए मैदान में जगह नहीं मिल सके, वे बाहर से भी मैच का पूरा आनंद ले सकें।
बॉक्स
18 फरवरी को शाम तक पहुंचेंगी टीमें
खेल विभाग के डायरेक्टर जगदीप श्योराण ने कहा कि सभी टीमें 18 फरवरी शाम तक पहुंच जाएंगी। इसी दिन सभी टीमों का वजन किया जाएगा तथा स्टेडियम में ही यह खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस भी कर सकेंगे।