फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर की हर गली होगी पक्की, नगरपरिषद ने किया 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार

शहर की हर गली होगी पक्की, नगरपरिषद ने किया 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार

Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर की हर गली होगी पक्की, नगरपरिषद ने किया 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की 60 से अधिक वैध कॉलोनियों में रहने वाले दो लाख से अधिक लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद ने शहर की सभी 400 गलियों को पक्का करने के लिए खास योजना तैयार की है। इसके तहत इस साल की 30 जून तक करीब 40 करोड़ रुपये से सभी गलियों को पक्का किया जाएगा। इनमें 20 करोड़ रुपये से 250 गलियों को पक्का करने का काम पूरा भी हो चुका है। 150 गलियों पर काम चल रहा है।
चार साल पहले नियमित हुई दर्जन भर कॉलोनियों में लोग आधारभूत ढांचे से महरूम थे। यहां रहने वाले लोग सिर्फ शहर में रहने का दावा कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिल रही थी। अब ऐसा नहीं होगा। नए साल में इन कॉलोनियों के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। इन सभी के निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद ने एस्टिमेट तैयार करवाए थे। पहले नगर परिषद को दस करोड़ रुपये की ग्रांट मिली थी, जिससे गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। धीरे-धीरे नगर परिषद को गलियों के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली। इस ग्रांट से शहर की 250 गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि 150 गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नगर परिषद ने इन गलियों के निर्माण के लिए 30 जून की तारीख डेडलाइन घोषित की है। 30 जून से पहले-पहले इन गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर की कोई भी गली कच्ची या दयनीय हालत में नहीं रहेगी। वार्ड 29 की पार्षद राजवंती, डॉ. संजीव मेहराक व रणबीर, राजू, केलोे, रामफल, रमेश, रिंकू, योगेश, कर्मबीर, पप्पू, विक्की और कमलेश ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से कच्ची गलियों की समस्या थी, अब गलियां बननी शुरू हो गई है। इससे पानी निकासी व सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। वार्ड की एकाध गली बची हुई है, उन्हें भी जल्द बनवाया जाए।
विज्ञापन


गलियों का काम जारी
फिलहाल वार्ड 29 में गलियों का काम जारी है। जल्द ही काम पूरा कर शहर के दूसरे वार्डों का काम शुरू किया जाएगा। तय समय में सभी गलियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप रामराये, ठेकेदार।

पानी निकासी की है समस्या
शहर में अच्छा है, कि सभी गलियां पक्की होंगी और इससे कॉलोनी के सभी लोगों को फायदा होगा। कॉलोनियों में पानी निकासी व सीवरेज की समस्या है। जिससे गलियों में पानी भरा रहता है। जिससे काफी परेशानी होती है। इन समस्याओं को भी जल्द से जल्द दूर किया जाए।

खुजानी देवी।

30 जून तक होगी भी गलियां पक्की
शहर में विकास कार्य अब तेज गति से होंगे। इसके लिए शहर की प्रत्येक गली को पक्की करवाया जाएगा और बजट राशि को भी बढ़ाया गया है। शहर के 40 करोड़ की राशि से 30 जून तक कॉलोनी की सभी गलियां पक्की कर दी जाएगी।
पूनम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed