फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सम्मेलन में भाग लेगा अध्यापक संघ

सम्मेलन में भाग लेगा अध्यापक संघ

Sun, 22 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में भाग लेगा अध्यापक संघ
शिक्षा और अध्यापकों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर मंथन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान साधुराम की अध्यक्षता में अक्षर भवन कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव संजीव सिंगला ने किया। जिला प्रधान साधुराम ने कहा कि अध्यापक संघ का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन दस से 12 नवंबर को पलवल में होगा व जिले के सभी खंडों व जिले के पदाधिकारी व प्रतिनिधि राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे। राज्य सम्मेलन में वर्तमान ढांचे को बचाने व शिक्षा व अध्यापकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य व्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। कहा कि सरकार आए दिन कोई न कोई योजना व गैर शैक्षिक कार्य अध्यापकों पर थोप रही है। एचआरएमएस प्रक्रिया के नाम पर अध्यापकों का वेतन रोका जा रहा है। अध्यापक संघ इसे कतई बर्खास्त नहीं करेगा। अध्यापक वेतन बच्चे पढ़ाने का लेते हैं न कि सैंकड़ों तरह के गैर शैक्षिक कार्य करने का। जिला सचिव संजीव सिंगला ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा ई-सैलरी को एचआरएमएस में बदलना शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। विभाग की इस प्रणाली से विशेषकर प्राइमरी व मिडल स्कूलों के शिक्षकों को प्रभावित होना पड़ रहा है क्योंकि इन स्कूलों में कंप्यूटर व नेट आदि की सुविधा नहीं है। एनिवेयर तबादला हुए अध्यापकों को तबादलों के ऑप्सन नहीं दिया जा रहा है। बैठक में कलीराम, वेदपाल रिढ़ाल, संजीव सिंगला, रोहताश आसन, रोहताश सरोहा, शमशेर सिंह कौशिक, शमशेर भंभेवा, होशियार सिंह, प्रमोद गौतम, अमरजीत, ईश्वरचंद, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, रणधीर, सुदेश सहरावत, सुनैत गहलोत, सतबीर गहलोत, महाबीर पोपड़ा, सत्येंद्र गौतम, निर्मला देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed