फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   त्मनिर्भर और रक्षक :

त्मनिर्भर और रक्षक :

Wed, 23 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
त्मनिर्भर और रक्षक :
जुलाना। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल की महिला विंग सुरेंद्र सिंह मलिक महिला खेल स्कूल निडानी की महिला पहलवानों ने जींद में हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गोल्ड सहित 23 मेडल जीते। स्कूल पहुंचने पर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में खेल स्कूल की 52 किलो ग्राम भार वर्ग में संगीता, 43 किलो ग्राम भार वर्ग में निशु, 49 किलो ग्राम भार वर्ग में मंजु, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में दीपिका, 56 किलो भार वर्ग में तन्नू, 70 किलो भार वर्ग में प्रिया, 57 किलो भार वर्ग में प्रियंका, 72 किलो भार वर्ग में तमन्ना, कुसुम लता, आरजू, निधि, आरती, नेहा, दिव्या पहलवान ने अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड जीते। वहीं शालिनी, अंजलि, प्रीति, सुषमा, तमन्ना, अंशुल, खुशी ने अलग अलग भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने कहा कि संस्था की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि खेलो के माध्यम से ही महिला आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बन सकती है। संस्था अपने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम करती है, क्योकि खिलाडियों का सम्मान करने से खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ता है। जिला स्तर पर जीत कर स्कूल में पहुंची महिला कुश्ती खिलाडियों को सम्मानित किया गया प्रिंसिपल राजवंती मलिक ने सभी विजेता खिलाड़ियों कुश्ती प्रशिक्षक ज्योति और जगदीश को बधाई दी। इस मौके पर संस्था सचिव रणधीर श्योराण, दलीप सिंह मलिक, आनंद लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed