{"_id":"5987643e4f1c1be6638b498c","slug":"71502045246-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के मुफ्त बस सेवा का ऐलान तो कर दिया गया, लेकिन बसों की कमी के चलते यह सुविधा यात्रियों के लिए आफत बन गई। दोपहर 12 बजे से मुफ्त सेवा शुरू होने के बाद कई बूथों पर बसों की काफी कमी देखी गई। हालांकि कुछ रूटों पर तो सुबह दस बजे से ही बसों का परिचालन प्रभावित हो गया। वहीं रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दूसरे डिपो की बस नहीं आने के कारण कई बसों के परिचालन के समय दिक्कत आई है, लेकिन इस स्थिति को संभाल लिया गया।
जींद बस स्टैंड अधिकतर रूटों पर निजी बसें चलती हैं। ऐसे में कुछ निजी बसों के भी चक्कर ऑपरेटरों ने रोक दिए। बस स्टैंड के एसएस सुभाष सैनी के अनुसार गोहाना रूट पर तीन, नरवाना रूट पर पांच और हांसी रूट पर तीन समय में निजी बस तय समय के अनुसार नहीं चल पाई। इसके चलते रोडवेज को यहां बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, नरवाना, बरवाला जैसे रूटों पर यात्रियों को कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इसके चलते यात्री बसों के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
बूथ से दूर लगाई बस, यात्रियों ने किया हंगामा
कुरुक्षेत्र के लिए जींद डिपो की सेवा दोपहर 12 बजे के बाद दो बजे चलती है। बीच में दो टाइम कुरुक्षेत्र डिपो की बसों के लिए होते हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र डिपो की बस नहीं आई। इसके चलते यात्रियों को दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जींद डिपो की एक बस बूथ से दूर खड़ी थी, जिस पर कुरुक्षेत्र का बोर्ड लगा था। पूछताछ सेवा पर मौजूद कर्मचारी ने यात्रियों को दो कुरुक्षेत्र जाने के लिए बस का समय बताया, लेकिन यह बस सवा दो बजे तक भी बूथ नहीं आई। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया तो बस को बूथ पर लगाया गया। इसके अलावा कई अन्य रूटों पर भी जहां हर दस मिनट से बस उपलब्ध होती थी, वहां 40 मिनट से एक घंटे के बाद बस पहुंची।
विज्ञापन
टेलीफोन का रिसीवर भी दूर रखा
रक्षाबंधन के चलते अधिक यात्री होने के चलते काफी लोग फोन कर बसों का समय पूछ रहे थे, लेकिन रोडवेज की अव्यवस्था चरम पर रही। ऐसे में पूछताछ सेवा केंद्र में मौजूद कर्मचारी ने यहां लगे लैंडलाइन फोन का रिसीवर ही दूर रख दिया। इससे फोन पर जानकारी लेने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद लोगों को खुद बस स्टैंड पर आकर ही बसों का पता करना पड़ा।
दिन ढलने के साथ बढ़ी आफत
दोपहर तक हालांकि कुछ ही रूटों पर स्थिति बिगड़ी लेकिन शाम होते-होते कई रूटों पर बसों की कमी यात्रियों को काफी खली। शाम के समय चार बजे के बाद बस वर्कशॉप में बंद होती गई। इससे शाम के समय बसों की संख्या काफी कम रह गई। जींद डिपो की महज 92 बस ही रूट पर चल पाई, इनमें से भी आधी बस लंबे रूट पर ही चली।
दो घंटे करना पड़ा इंतजार
मैं अपनी पत्नी और बेटी को कुरुक्षेत्र भेजने के लिए बस स्टैंड पर साढ़े 12 बजे पहुंच गया था। इसके बाद से सवा दो बजे तक यहां बस नहीं आई है। इंक्वायरी पर दो बजे बस आने का समय बनाया था, लेकिन अभी तक वह बस भी नहीं आई है।
राजबीर, जींद निवासी।
एक घंटे से कर रहा हूं इंतजार
मुझे जरूरी काम से पाई जाना है, लेकिन एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं पर बस नहीं मिल रही है। मुझ काम निपटाकर वापस भी आना है। अब इसमें देरी होती लग रही है। बसों की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्री परेशान हैं।
गुलाब सिंह।
नहीं हो रही सुनवाई
काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। कई बार पूछताछ कार्यालय से भी संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे काफी यात्री परेशान हैं। कुरुक्षेत्र से आगे भी जाना है। रोडवेज की व्यवस्था के कारण आगे जाने में परेशानी होगी।
शांति देवी, यात्री।
बच्चों के साथ हो रही है परेशानी
एक तरफ तो सरकार मुफ्त यात्रा की बात कहती है, लेकिन यात्री किराया देकर जाने को भी तैयार हैं। बसों की कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के साथ महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। बार-बार पूछने के बावजूद बस की जानकारी नहीं मिल रही है।
सुमन, यात्री।
दो घंटे के बाद आई है बस
यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक है, लेकिन बसों की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यात्रियों को इधर उधर दौड़ना पड़ रहा है। मैं दो घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं, अब बस आई है। काफी देर से बस आने के कारण भीड़ अधिक हो गई है, जिससे यात्रा में परेशानी होगी।
संतोष, यात्री।
निजी बसे निर्धारित समय पर नहीं चलीं
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टाफ बस स्टैंड पर तैनात रहा। कुछ निजी बस अपने निर्धारित समय से नहीं चलीं, इसके चलते दिक्कत हुई है। जहां भी बस की जरूरत हुई, वहीं बस लगा दी गई है। यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कृष्ण कुमार, एसएस, जींद बस स्टैंड।
फोटो नंबर
06जेएनडी01: काफी देर के बाद बस आने के बाद बस में चढ़ने का प्रयास करते यात्री।
06जेएस्त्रत्त्नडी02:ञ संतोष।
06जेएनडी 03: सुमन।
06जेएनडी04: शांति।
06जेएनडी05: गुलाब सिंह।
06जेएनडी06: बस का इंतजार करते यात्री।
06जेएनडी07: पूछातछ केंद्र पर उठाया गया फोन का रीसिवर।
06जेएनडी08: बस की जानकारी लेने के लिए पूछताछ पर पहुंचे यात्री।
06जेएनडी09: बूथ से दूर खड़ी बस की जानकारी लेते यात्री।
06जेएनडी10: खाली पड़े कई बूथ।
06जेएनडी11: बस की तलाश में घूमते यात्री।