फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   710 women officers-employees will give duty in the polling stations built in the district.

Jind News: जिले में बने मतदान केंद्रों में ड्यूटी देंगी 710 महिला अधिकारी-कर्मचारी

Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
710 women officers-employees will give duty in the polling stations built in the district.
22जेएनडी03: जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने में नारी शक्ति की विशेष भूमिका रहेगी। जिले में पोलिंग पार्टियों में नियुक्त किए गए 2270 पोलिंग पार्टी स्टाफ में 710 महिला अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनके अलावा सखी बूथों पर अलग से महिला अधिकारी व कर्मचारी मतदान संपन्न करवाएंगी।
विज्ञापन


जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने को लेकर कुल 5080 अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी देंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए 2270 पोलिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें से 710 महिला अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं, जो मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाती नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर जिले में बनाए गए छह सखी बूथों पर 24 महिला अधिकारी एवं कर्मचारी अलग से ड्यूटी देंगी।
विज्ञापन


जींद में सबसे अधिक 169 महिलाएं करेंगी चुनाव डयूटी

महिला अधिकारियों व कर्मियों के चुनाव में ड्यूटी देने की बात की जाए तो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जींद में 186 महिलाएं, जुलाना में 145, नरवाना में 128, सफीदों में 103 व उचाना कलां में 148 महिला अधिकारी एवं कर्मचारी लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में जिला में 1135 पीओ, 1135 एपीओ की डयूटियां निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर जिला में 72 माईक्रो ऑब्जर्वर की डयूटी निर्धारित की गई हैं, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया पर गहनता से नजर रखेंगे और अपनी रिपोर्ट सामान्य ऑब्जर्वर को देंगे। कुल पार्टी 1135 चुनाव में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed