रिटौली और जामनी गांव में आग लगने से 71 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने के बाद जींद और सफीदों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रिटौली गांव के वजीर की दस एकड़, साधुराम की दो एकड़, राजकुमार की 11 एकड़, रामधानी की एक एकड़, वेदप्रकाश की 11 एकड़, राजकुमार की पांच एकड़, पवन की तीन एकड़, नवीन की आधा एकड़, पाली की दो एकड़, राजेश की आधा एकड़, तेजवीर की दो एकड़, बलराज की चार एकड़ व सुशील की एक एकड़ फसल जल गई। वहीं जामनी गांव के किसान सुरजीत की एक एकड़, महावीर की तीन एकड़, राजेश की चार एकड़, जगबीर की एक एकड़, दलवीर की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना पाकर जींद व सफीदों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।