{"_id":"69405ecccc4b1d03b108c0db","slug":"7050-students-appeared-for-the-ug-pg-course-examinations-jind-news-c-199-1-jnd1010-145436-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 7050 विद्यार्थियों ने दी यूजी–पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 7050 विद्यार्थियों ने दी यूजी–पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा
विज्ञापन
15जेएनडी01 : प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय में परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में सोमवार को 7050 विद्यार्थियों ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा दी। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल मुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही उनको परीक्षा कक्ष में जाने दिया। पहला सत्र में करीब 4200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद दूसरा सत्र में लगभग 2850 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दीं।
प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए केंद्रों पर निगरानी स्टाफ तैनात किया था। उड़नदस्तों ने भी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए बैठने, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई और विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
-- -- -- -- -- -
सोमवार से यूजी और पीजी की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन 7050 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
-जयनारायण गहलावत, प्राचार्य, जींद।