{"_id":"60748dc68ebc3edc0835efe4","slug":"63-people-including-ten-female-students-of-government-college-found-corona-infected-jind-news-rtk6041689145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज की दस छात्राओं समेत 63 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेज की दस छात्राओं समेत 63 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवा खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण के मामले में अप्रैल महीना आगे चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 1214 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें राजकीय कॉलेज की दस छात्राएं, सीआरएसयू के एक प्राध्यापक, सिवानामाल गांव के छह लोग तथा 20 लोग नरवाना के शामिल हैं। जिले में इस समय जींद व नरवाना शहर कोरोना के हॉट स्पॉट बने हुए हैं।
आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डॉ. जेके मान ने बताया कि सोमवार को 1214 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 6754 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5995 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 94 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 665 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल महीने में अब तक 881 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि ठीक होने वालों की संख्या भी अप्रैल महीने में ही अब तक ज्यादा रही है। अब तक अप्रैल महीने में 587 लोग ठीक हो चुके हैं। मार्च महीने में 446 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अप्रैल में अब तक मार्च से दोगुना संक्रमित हो चुके हैं। अप्रैल महीने के 12 दिन में अब तक दो बार संक्रमण का आंकड़ा सौ ेक पार जा चुका है। जबकि छह बार अर्ध शतक को पार कर चुका है। अब तक केवल चार दिन ऐसे बीते हैं, जिनमें संक्रमण का आंकड़ा अर्ध शतक को पार नहीं कर पाया। इस महीने में अब तक सबसे कम छह अप्रैल को 37 मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना जांच के लिए सैंपल ले रहा है। जिन लोगों को वायरल बुखार है, उनको भी अपनी कोरोना जांच करवानी चाहिए। जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन भी लगवानी चाहिए। सावधानी ही कोरोना संक्रमण से बचाव है। डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।