{"_id":"5c4f542fbdec22737548a963","slug":"61548702767-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी उझाना में एंबुलेंस नहीं होन के कारण 50 गांव के लोग परेशान एसएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी उझाना में एंबुलेंस नहीं होन के कारण 50 गांव के लोग परेशान एसएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी उझाना में एंबुलेंस नहीं, 50 गांवों के लोगों ने एसएमओ को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना में एंबुलेंस नहीं होने के कारण लगभग 50 गांवों में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल हो चुकी है। इसके कारण गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसएमओ को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण ईश्वर, मांगेराम, सुरेश, राजपाल, राजेंद्र, बच्चन सिंह, जोगीराम ने कहा कि उझाना सीएचसी के अधीन लगभग 50 गांव आते हैं। एंबुलेंस न होने के कारण गंभीर हालत के मरीजों को निजी वाहनों में दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ता है। जो लोग प्राइवेट वाहन करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोग कैसे सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जिस प्रकार सरकार लोगों के फ्री इलाज के लिए आज सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में बने इन स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस की सुविधा भी सरकार को करनी चाहिए। लोगों को सरकार की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिल सके और मरीज को समय पर उसके जरूरत के स्थान पर पहुंचाया जा सके। उझाना सीएचसी की एसएमओ सूचि ने कहा कि ग्रामीणों की इस मांग को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। सरकार व उच्च के अधिकारियों के जो आदेश होंगे। उनका पालन किया जाएगा।