फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में उतरे अन्य विभाग के कर्मचारी, आज सभी विभाग के कर्मचारी अवकाश पर रहकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ता

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में उतरे अन्य विभाग के कर्मचारी, आज सभी विभाग के कर्मचारी अवकाश पर रहकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ता

Fri, 26 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में उतरे अन्य विभाग के कर्मचारी, आज सभी विभाग के कर्मचारी अवकाश पर रहकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ता
रोडवेज की 40 और प्राइवेट की 90 बसों के चलने से कम हुई यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में अब सभी विभाग के कर्मचारी कूद पड़े हैं। मांगों के लिए सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच पिछले दस दिन से लड़ाई जारी है। वीरवार को रोडवेज की 40 और प्राइवेट की 90 बसें चलीं, जिससे यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम हो गई है। रोडवेज बसों पर एसपीओ को परिचालक के रूप में तैनात किया गया है। इस दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियां भी मौके का फायदा उठाते हुए रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने के लिए धरना स्थल पर पहुंची।
वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशॉप से इकट्ठा होकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धर्मवीर भंभेवा, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य ऑडिटर राजबीर बेरवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी विभाग को निजीकरण के हाथों से बचाने के लिए पिछले दस दिन से हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पूंजीपतियों व मंत्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तक तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इसी चरण में आज सभी विभागों के कर्मचारी आज अवकाश कर रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी नौकरी की आस लेकर आए युवाओं को ठेकेदार ने करवाया भर्ती
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हजारों लोग सरकारी नौकरी की आस में भर्ती के लिए आवेदन देने आए। लोगों को उम्मीद थी कि रोडवेज कर्मचारियों को नोटिस व एफआईआर दर्ज होने के कारण सैकड़ों लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। ऐसे में सैकड़ों लोग भर्ती की उम्मीद में तीन-चार दिन से बस स्टैंड पर जमे रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार ने पासा खेलते हुए रोडवेज बेड़े में 50 ठेकेदार चालकों को भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे। इससे हजारों लोगों की सरकारी नौकरी लगने की उम्मीद पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 9600 फार्म हुए जमा
प्रदेशभर में 504 चालक व 930 परिचालक की भर्ती के लगभग 9600 लोगों ने आवेदन किया है। 25 अक्तूबर तक जींद में लगभग 9600 लोगों ने आवेदन दिए हैं।
कांग्रेस ने किया रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों के धरने पर जाकर उनका समर्थन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने किया। भारद्वाज ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वायदों के चलते न केवल आमजन, किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारियों के अलावा अन्य वर्ग के लोग परेशान हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान गायत्री देवी, बिमला सिवाच, मास्टर सुलतान सिंह, रेखा भारद्वाज, ईश्वर दत्त, बनारसी, मौजूद रहे।

युवाओं को बहकाने का काम कर रही भाजपा सरकार : बोहवाला
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला पार्षद प्रकाश बोहतवाला ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को बहका रही है। चालक-परिचालक की भर्ती के नाम पर बस अड्डों पर हजारों बेरोजगारों को लाइन में खड़ा कर उनके साथ मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की वापसी होगी और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ रणबीर कंडेला, नवीन बोहतवाला, बलविंद्र रेढू, ओमप्रकाश, बिट्टू, धीरा, पिंका, राजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed