{"_id":"611a95548ebc3e42ca208307","slug":"600-players-of-the-district-selected-for-state-level-haryana-competition-jind-news-rtk6210830102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय हरियाणा प्रतियोगिता के लिए जिले के 600 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय हरियाणा प्रतियोगिता के लिए जिले के 600 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : Jind
जींद। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 27 से 29 अगस्त तक 20 खेलों में इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राज्य स्तरीय खेलों की हरियाणा प्रतियोगिता कराई जाएगी। इन खेलों में भाग लेने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर खिलाड़ियाें का ट्रायल लिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जींद जिले में विभिन्न निर्धारित स्थानों पर ट्रायल लिया गया। जिले में इस प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
जिले में हुई ट्रायल में 20 खेलों में 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया और इनमें 600 से ज्यादा खिलाड़ी क्वॉलीफाइड हुए। अब यह क्वॉलीफाइड खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दम दिखाएंगे। ट्रायल के दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला दहिया ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला दहिया ने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में 18 वर्ष आयु वर्ग पुरुष और महिला भाग ले सकेंगे। राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं से पहले जिला स्तर पर ट्रायल लिया जा चुका है। ट्रायल के दौरान विभिन्न खेलों में 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों में से 600 खिलाड़ियों ने क्वॉलीफाइड किया।
विज्ञापन
इन खेलों का हुआ ट्रायल संपन्न
जिलेभर में सोमवार को विभिन्न निर्धारित स्थानों पर आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग साइकलिंग, फुटबाल, हाकी, हैंडबाल, जूड़ो, कबड्डी, खो-खो, लान टेनिस, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग, वॉलीबाल शामिल थे।