फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   55 severe corona-infected people saved lives due to pneumonia

निमोनिया होने पर 55 गंभीर कोरोना संक्रमितों की बचाई जा चुकी जान

Thu, 05 Nov 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
55 severe corona-infected people saved lives due to pneumonia
जींद। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 55 गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में रोहतक पीजीआई से रेफर होकर आए दो गंभीर मरीजों ने भी कोरोना को मात दे दी है। कोविड मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन वरदान साबित हो रहा है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ ने बताया कि कोरोना आइसोलेशन वार्ड में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो एक बड़े अस्पताल में होनी चाहिए। पहले बाजार से 50 हजार रुपये के रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे थे। इसके बाद यह इंजेक्शन स्वास्थ्य मुख्यालय से मिलने लग गए। अब अस्पताल में इस इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। उस समय मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता था। धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नागरिक अस्पताल में ही दाखिल करना शुरू कर दिया और यह मरीज ठीक होने लगे। इस समय यहां वेंटिलेटर, हवा से ऑक्सीजन बनाने की मशीन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, बाईपेप, सीपेप और हाईफ्लो नेजल केनुला की सुविधा भी उपलब्ध है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को निमोनिया की शिकायत जल्दी हो जाती है। इस कारण भी काफी लोगों की जान गई। जिस मरीज को निमोनिया की शिकायत हो जाती है, उसमें रेमडेसिविर इंजेक्शन वरदान साबित हो रहा है। ऐसे 55 मरीज नागरिक अस्पताल से ठीक होकर जा चुके हैं, जिनको निमोनिाया की शिकायत हुई। इस इंजेक्शन की छह डोज एक मरीज को देनी पड़ती हैं। शुरुआत में नागरिक अस्पताल प्रशासन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को बाजार से खरीदा। एक इंजेक्शन की बाजार में कीमत चार हजार रुपये है। अब यह स्वास्थ्य निदेशालय से अस्पताल प्रशासन को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतक से आए दो मरीज
रोहतक पीजीआई से रोहतक निवासी 23 वर्षीय अनिल 27 अक्तूबर को आया था। अनिल की रिपोर्ट 22 अक्तूबर को पॉजिटिव आई। इसके बाद वह पीजीआई रोहतक में दाखिल हुआ। 27 अक्तूबर को अनिल को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। अनिल को भी निमोनिया की शिकायत थी। इसके बाद अनिल को दो अक्तूबर को निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसी प्रकार एक बुजुर्ग भी रोहतक पीजीआई से 28 अक्तूबर को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल हुआ था। अब यह बुजुर्ग भी यहां से ठीक होकर छुट्टी ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बाजार से 50 हजार रुपये के रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे थे। इसके बाद यह इंजेक्शन स्वास्थ्य मुख्यालय से मिलने लग गए। अब अस्पताल में इस इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। दो पॉजिटिव लोग अस्पताल में दाखिल हुए थे। उन्होंने भी कुछ रेमडेसिविर इंजेक्शन अस्पताल को दान किए थे।
- डॉ. गोपालऱ् गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed