फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   55 are needed and 20 doctors are working, how can patients get relief?

Jind News: जरूरत 55 की और 20 चिकित्सक कर रहे काम, मरीजों को कैसे मिले आराम

Thu, 30 Jan 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
55 are needed and 20 doctors are working, how can patients get relief?
जींद। नागरिक अस्पताल में लगातार चिकित्सकों की कमी बढ़ रही है। अस्पताल से दो अहम चिकित्सकों की ट्रांसफर हो चुकी है, जबकि एक ईएनटी स्पेशलिस्ट ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है। इसके विपरित एक आई सर्जन फिर से अस्पताल में जॉइन किया है। अगर जल्द ही नए चिकित्सक नागरिक अस्पताल को नहीं मिले तो इलाज की व्यवस्था बदहाल होने का डर रहेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां 55 चिकित्सकों की आवश्यकता है, लेकिन इस समय मात्र 20 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। अब एक गायनी चिकित्सक डाॅ. रेणू व एक आई सर्जन डाॅ. वैशाली की ट्रांसफर हो गई है, जबकि एक ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ. बृजेंद्र घणघस ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है। वहीं सर्जन डाॅ. चंद्रमोहन लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। एक आई सर्जन डाॅ. गितांशु भिवानी से जींद नागरिक अस्पताल में तबादला होकर आई हैं। जिला मुख्यालय स्थित 200 बेड का अस्पताल बिना चिकित्सकों के स्वास्थ्य सेवाओं से प्रभावित होगा। सफीदों, नरवाना व उचाना सब डिविजन पर 100-100 बेड के अस्पताल हैं। उधर, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, अलेवा, उझाना समेत आठ स्थानों पर सीएचसी बनाई गई हैं। जिले में 26 पीएचसी बनाई गई हैं और 185 हेल्थ सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर लोगों को नजदीक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने का जिम्मा है।
विज्ञापन

बाक्स
हर दिन हजारों की संख्या में होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1600 तक की ओपीडी होती है। सोमवार व मंगलवार को ओपीडी की संख्या इससे भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में सुबह होते ही चिकित्सकों के कमरे के आगे मरीजों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आईसीयू है 18 बेड का, 10 बेड गंभीर मरीजों के लिए
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में आईसीयू भी चलाया जा रहा है और एनएचएम के तहत भर्ती किए गए चिकित्सकों के सहारे आईसीयू चल रहा है। इस आईसीयू में 18 बेड हैं। जिनमें दस बेड गंभीर मरीजों तथा चार वेंटिलेटर से मरीज को हटाने के बाद रखने के लिए होंगे। इसके अलावा चार बेड बच्चों के लिए भी मौजूद हैं।
बाक्स
16 साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली
नागरिक अस्पताल में पिछले 16 साल से किसी भी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई है। बिना रेडियोलॉजिस्ट के कारण जिले के लोगों को निजी अस्पतालों में महंगी फीस पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।

बाक्स
यह स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिले का आंकड़ा
जिले में नागरिक अस्पताल : 4
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र : आठ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : 25
जिले में डाक्टरों के स्वीकृत पद : 222
जिले में तैनात डाक्टरों के पद : 88
जिले में चिकित्सकों के खाली पद : 134
जिले की जनसंख्या : 14 लाख
बाक्स
विशेषज्ञों व चिकित्सकों की कमी के बावजूद भी जितनी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। स्वास्थ्य निदेशालय से समय-समय पर चिकित्सकों तथा अन्य कर्मचारियों की मांग की जाती है। अब दो चिकित्सकों का तबादला हो गया है।
--डाॅ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed