फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   540 women applied for ration depot

Jind News: राशन डिपो के लिए 540 महिलाओं ने किया आवेदन

Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
540 women applied for ration depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से जिलेभर की महिलाओं को 98 राशन डिपो आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए जिलेभर से 540 महिलाओं ने अपने क्षेत्र के डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। अब इन दस्तावेजों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 19 सितंबर तक पूरी करने के बाद आवेदकों को डिपो आवंटित किए जाएंगे।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आवेदनपत्रों की जांच की जिम्मेदारी एएफएसओ को सौंपी है। एएफएसओ ने इस कार्य को जल्द जल्द पूरा करने के निर्देश सभी खंडों में संबंधित निरीक्षकों को दिए हैं। 28 जुलाई को रिक्त डिपो को आवंटित करने के लिए मुख्यालय की तरफ से महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक चली। इसमें जिले के कुल 98 राशन डिपो रिक्त है। इनमें 11 डिपो शहरी तो 87 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशभर के राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत हिस्सेदारी की घोषणा की थी। इसको लागू करने के लिए 28 जुलाई को पोर्टल शुरू किया गया था। हालांकि महिलाओं के 33 प्रतिशत हिस्से में जिले से 178 राशन डिपो आते हैं लेकिन अभी तक जिले में 98 ही राशन डिपो बंद थे। इनको महिलाओं को राशन डिपो आवंटित करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। सात अगस्त के बाद इन राशन डिपो को महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अलॉट करने का काम किया जाएगा। जिले में फिलहाल 542 राशन डिपो हैं। इनमें से महिलाएं 32 राशन डिपो चला रही हैं, जबकि पुरुष 510 राशन डिपो चला रहे हैं। जिसके चलते विभाग ने फैसला लिया है कि अब भविष्य में जिस भी डिपो पर अनियमितता मिलने के कारण बंद करना पड़ेगा। उन राशन डिपो को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आवंटन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

दस्तावेजों की चल रही जांच

जिले में महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए 98 राशन डिपो को आवंटित करने के लिए दस्तावेजों की जांच चल रही है। दस्तावेजों के सत्यापन के कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद योग्य आवेदकों को राशन डिपो अलॉट होंगे।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।

बाक्स

खंड स्तर पर डिपो की संख्या

खंड का नाम

संख्या

अलेवा

07

जींद


23

जुलाना

10

नरवाना


14

पिल्लूखेड़ा

03

सफीदों ग्रामीण व शहरी
18

उचाना


17

उझाना

06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed