फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   झील से घसो तक बनाई गई सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप

झील से घसो तक बनाई गई सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप

Mon, 08 Apr 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
झील से घसो तक बनाई गई सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप
निर्माण के सात दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा झील से लेकर घसो तक एक सप्ताह पहले ही बनाई गई सड़क उखड़ने लगी है। सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर झील व घसो गांव के ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
ग्रामीण रामचंद्र, राजेश, प्रदीप, संदीप घसो, राजबीर, धर्मबीर, सुरेश, राजेश ने कहा कि सप्ताह भर पहले ही सड़क को बनाने का काम पूरा हुआ है। सड़क बनने के सात दिन बाद ही उखड़ने लगी है के । सड़क का हाल एक सप्ताह में ही ऐसा है तो आने वाले दिनों में क्या होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि सड़क को बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सड़क निर्माण में लगाई गई सामग्री की जांच की जाए। दोनों गांव को जाने वाला यह प्रमुख रास्ता होने के चलते यहां से वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। सड़क अभी से टूटने लगी है तो आने वाले दिनों में गड्ढों में तबदील हो जाएगी। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार की, लेकिन अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अगर अधिकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई पहली शिकायत पर संज्ञान लेते तो सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग ठेकेदार नहीं करता।
विज्ञापन

दोबारा से बनाई जाएगी सड़क
मार्केटिंग बोर्ड के जेई सूरजभान ने कहा कि 200 से 250 मीटर का टुकड़ा ठेकेदार ने जल्दबाजी में कार्य करके रात को बनाया था। यह सड़क का टुकड़ा दोबारा से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed