{"_id":"5c8e9502bdec2214743f3906","slug":"51552848130-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना पहुंचा 37वें दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना पहुंचा 37वें दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास स्थानांतरण न होने तक दुकानदारों का जारी रहेगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। लितानी रोड पर फाटक नंबर 126-सी पर रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले अंडरपास के स्थानांतरण की मांग को लेकर दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना 37वें दिन भी जारी रहा। दुकानदार फाटक के पास रेलवे की जमीन में अंडरपास बनाने, पांच फरवरी से बंद फाटक को खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। दुकानदारों ने कहा कि जब तक पुराने अंडरपास का नक्शा रद्द नहीं होता और उसे रेलवे की जमीन में नहीं बनाया जाता, फाटक नहीं खुलता है तब तक धरना जारी रहेगा।
ओपी गुप्ता, राजबीर मोर, रामफल उचाना खुर्द, शुगन उचाना कलां ने कहा कि रेलवे लितानी रोड पर अंडरपास बनाना चाहता है। यहां पर अंडरपास बनने से 500 दुकानदार बेरोजगार, बेघर हो जाएंगे। दुकानदार अंडरपास को स्थानांतरण करने की मांग कर रहे है, ताकि दुकानदार बेघर, बेरोजगार होने से बच सकें। रेलवे फाटक के पास रेलवे की जमीन है जिसमें अंडरपास बन सकता है। फाटक नंबर 125-सी में अंडर पास बन चुका है, यहां पर आरओबी निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है ऐसे में लितानी रोड पर बाजार के बीच अंडरपास बनाने का रेलवे का निर्माण पूरी तरह से दुकानदार को बेरोजगार, बेघर करने वाला है। इस अंडरपास को रेलवे स्थानांतरण करके फाटक के पास जींद, नरवाना की तरफ रेलवे की जमीन में बनाने का काम करें। ।