फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हर कॉलेज का होगा प्लेसमेंट रिकॉर्ड --विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

हर कॉलेज का होगा प्लेसमेंट रिकॉर्ड --विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Wed, 09 Jan 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
हर कॉलेज का होगा प्लेसमेंट रिकॉर्ड --विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
हर कॉलेज का होगा प्लेसमेंट रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शिक्षा विभाग ने कॅालेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए एक अच्छा काम शुरू किया है। अब कॅालेजों में रोजगार मेले लगाकर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही नौकरी दिलाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अब तक यह रोजगार मेले तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ही लगाए जाते थे। अब विद्यार्थियों को रोजगार की चिंता नहीं रहेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कॅालेजों में जॉब फेयर शुरू करने की पहल शुरू की है। इसके लिए सभी कालेजों को विद्यार्थियों की प्लेसमेंट करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब सभी कॉलेजों में प्राचार्य के पास रिकार्ड होगा कि किस विषय के विद्यार्थियों के लिए कितने रोजगार मेले लगाए गए और इसमें कितने बच्चों को रोजगार मिला। इसके अंतरगत यह भी जानकारी रखनी होगी की किस कॅालेज में किस विषय के किस कंपनी ने बच्चों को और किस पद पर रोजगार दिया है। इस प्रयास से विद्यार्थियों का तो उज्जवल भविष्य होगा ही साथ में विद्यार्थियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए होड़ भी बनेगी। इन रोजगार मेलों की जानकारी बच्चों को समय से पहले दी जाएगी ताकि कंपनियों से आने वाले प्रतिनिधियों के सवालों का बच्चे आसानी से जवाब दे सकें। कालेजों में प्लेसमेंट के लिए कालेज प्राध्यापकों द्वारा अच्छे से तैयारी भी करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग की इस पहल से कॅालेजों से विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी होने तक रोजगार के आसार मिलेंगे। अब तक कालेजों की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी रोजगार के लिए भटकते नजर आते थे। शिक्षा विभाग के इस पहल से अब कॉलेजों में पढ़ाई के स्वरूप में भी बदलाव होगा। विभाग की तरफ से प्रत्येक कॉलेज में प्लेसमेंट की स्थापना की गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॅार्ड तैयार करने के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसके तहत सभी कॉलेजों की शिक्षा विभाग के पास प्लेसमेंट संबंधित जानकारी एक जगह पर उपलब्ध होगी। यह जानकारी कॅालेजों के प्राचार्यो को ऑनलाइन करने के लिए विभाग की तरफ से पत्र जारी किया जा चुका है।

विद्यार्थियों को ऑनलाइन दी जाएगी जॉब फेयर की जानकारी
इस मॉड्यूल के तहत विद्यार्थियों को एक क्लिक पर पता चलेगा कि किस दिन जॉब फेयर लगने वाला है। इस फेयर में कौन सी कंपनी आएगी और किस पद पर नौकरी देगी। इसके लिए कौन सी शैक्षणिक योग्यता चाहिए। इसके आधार पर विद्यार्थी विभागीय अधिकारी के पास जाकर रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

--शीला दहिया प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed