फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रवा चौथ व्रत कल, आठ बजकर दो मिनट पर दिखेगा चांद

रवा चौथ व्रत कल, आठ बजकर दो मिनट पर दिखेगा चांद

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रवा चौथ व्रत कल, आठ बजकर दो मिनट पर दिखेगा चांद
करवाचौथ पर 11 साल बाद बना राजयोग, आठ बजकर 2 मिनट पर दिखेगा चांद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। यह करवा चौथ इस बार शनिवार को होगा। इस बार करवा चौथ पर राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित चांदीराम व पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि इस बार तीन बड़े शुभ योगों के कारण व्रत और पूजा के लिए दिन और खास हो जाएगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 11 साल बाद बन रह है। इससे पहले 29 अक्तूबर 2007 को ऐसा हुआ था, जब बृहस्पति और चंद्रमा का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बना था। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे थे। इन शुभ योगों में की गई पूजा और व्रत का फल ज्यादा मिलता है। करवा चौथ का व्रत तृतीया के साथ चतुर्थी उदय हो, उस दिन करना शुभ है। तृतीया तिथि जया तिथि है। इससे पति को अपने कार्यों में सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। जो इस वर्ष 27 अक्तूबर को पड़ रहा है। शनिवार को चांद आठ बजकर दो मिनट पर दिखेगा।
सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ महत्वपूर्ण है। महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर में सफाई करें और घर के बाहर रंगोली बनाएं। पूरे घर में गोमूत्र का छिड़काव करें। फिर गंगाजल और ताजा दूध मिलाकर पूरे घर में छिड़कें। इसके बाद पति को प्रणाम करें। मंदिर में चौथ माता के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। शाम को भगवान गणेश की पूजा करें और उनको लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, फिर करवा चौथ माता की पूजा करें। करवे मिट्टी का बर्तन में पानी और चांदी का सिक्का रखें। करवे को मिट्टी के दीपक से ढंक कर उस पर चीनी रखें। फिर उस ढक्कन को लाल कपड़े से बांध दें, फिर पूजा सफल होगी।
विज्ञापन

इन राशियों के लिए खास रहेगा करवा चौथ
इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगेगी। शाम को चंद्रमा को जल देकर ही व्रत खोला जाता है। पंडित चांदी राम के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाएगा। इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का होगा। इस वजह से विशेष संयोग बन रहा है। इससे व्रत करने वाली महिलाओं को विशेष फल मिलेगा। उनके अनुसार चंद्रमा की वृष गत होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ और तुला राशि की महिलाओं को अपने पति से विशेष सुख प्राप्त होगा और अन्य राशियों के लिए भी सामान्य रहेगा। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब एक घंटे 20 मिनट का है। शाम पांच बजकर 36 मिनट से लेकर सायं छह बजकर 54 मिनट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दिनभर रही रौनक
करवा चौथ व्रत को लेकर बाजार में सुहागन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और बाजार में श्राद्ध के बाद फिर से रौनक हो गई। दिवाली पर्व भी नजदीक है और इससे पहले शनिवार को करवा चौथ व्रत है। महिलाओं के व्रत के समान में काफी महंगा होने के कारण फिर बाजार में रौनक रही। महिलाओं के अनुसार व्रत का सामान पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed