{"_id":"5b942355867a557fed5e88ae","slug":"51536435029-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की अखिल भारतीय किसान सभा में उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की अखिल भारतीय किसान सभा में उठाई आवाज
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों के मुआवजे की अखिल भारतीय किसान सभा में उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अखिल भारतीय किसान सभा जिला जींद की बैठक जिला प्रधान रोहताश नगूरा की अध्यक्षता में किसान सभा के कार्यालय में हुई। इस बैठक में छह और सात सितंबर को बारिश और तेज हवाओं से खराब हुई कपास और धान की फसल पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बारिश से अलेवा ब्लॉक के नगूरां, बधाना, कुचरना, छातर, डाहौला, उचाना ब्लॉक के घोघड़ियां, नरवाना ब्लॉक के दनोदा सच्चा खेड़ा, बेलरखां, भाना और सुरजा खेड़ा गावों में काफी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा मांग करती है कि फसलों में हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर राज्य महासचिव फूल सिंह श्योकंद, जोधा, वीरेंद्र, रोहताश, राजेंद्र और बलबीर मौजूद रहे।