{"_id":"5b465af84f1c1bb6248b5b1f","slug":"51531337464-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद भी नहीं सुधरी रामकॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल बाद भी नहीं सुधरी रामकॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के पॉश क्षेत्र अर्बन इस्टेट के साथ लगती राम कॉलोनी की सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या 35 साल बाद भी ज्यों कि त्यों बनी हुई है। प्रशासन द्वारा कई बार कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं को लेकर योजना बनाई गई, लेकिन इस पर आगामी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
लोगों के अनुसार कॉलोनी 35 साल से आबाद है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से सीवरेज समस्या को लेकर मिल चुके हैं लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान किया जाए।
कई सालों से बनी हुई है, समस्या
कॉलोनी में कई सालों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा है। इससे काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
-अजमेर, राम कॉलोनी निवासी।
महामारी फैलने का खतरा
कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है और कॉलोनी के बाहर जाने के लिए काफी मकसद करनी पड़ती है।
-कुलदीप, राम कॉलोनी निवासी।
जल्द होगा समाधान
राम कॉलोनी में सीवरेज की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। सभी सीवरेजों की सफाई कराई जाएगी। गलियों से गंदा पानी को भी हटाया जाएगा।
-संजय शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, जींद।