फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बुढा खेड़ा में 2.64 करोड़ की लागत से बन रहे जल घर से बुझेगी सात हजार ग्रामीणों की प्यास

बुढा खेड़ा में 2.64 करोड़ की लागत से बन रहे जल घर से बुझेगी सात हजार ग्रामीणों की प्यास

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुढा खेड़ा में 2.64 करोड़ की लागत से बन रहे जल घर से बुझेगी सात हजार ग्रामीणों की प्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा। बुढाखेड़ा गांव में लगभग 2.64 करोड़ की लागत से चार एकड़ जमीन पर जलघर का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से गांव की सात हजार आबादी की प्यास बुझेगी। गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि सफीदों विधायक जसबीर देशवाल ने जलघर के लिए सीएम मनोहर लाल के 2017 के कार्यक्रम में यह मांग प्रमुखता से उठाई थी जिसके चलते सीएम ने जलघर बनवाने की घोषणा की थी।

विधायक देशवाल ने कहा कि सीएम मनोहर लाल पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। विधायक ने कहा कि सफीदों में लगभग 350 करोड़ रुपयों की ग्रांट से विकास कार्य चल रहे हैं। सफीदों के बुढाखेड़ा में 2.64 करोड़ और ढाठरथ में 4 करोड़ रुपयों से ज्यादा की लागत से जलघरों पर निर्माण कार्य चले हुए हैं। इस दौरान गांवों में पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। वहीं हलके के कई गांवों में लगभग 1200 फुट की गहराई वाले सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed