{"_id":"5a6396634f1c1b7b268b57ed","slug":"51516476003-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा की टीम को दिया होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा की टीम को दिया होमवर्क
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा की टीम को दिया होमवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
15 फरवरी को जींद में भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष अमित शाह की रैली होने जा रही है। इससे पहले भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग सफीदों रोड स्थित उत्तम होटल में हुई। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश भर से आए भाजपा नेताओं और मंत्रियों को अमित शाह की रैली के लिए होम वर्क दिया। इसके तहत प्रदेश भर से दो लाख लोग रैली जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें एक लाख लोग बाइक रैली में जींद पहुंचेंगे।
मीटिंग में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने वाले नेता को शामिल किया गया। इसके अलावा सभी जिलों के भाजपा के अध्यक्ष भी मीटिंग में शामिल हुए। कुल 350 प्रतिनिधियों की मीटिंग में 28 मिनट तक दिए भाषण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 फरवरी की जींद रैली को ही फोकस रखा। इसके लिए उन्होंने में जींद में हुए विकास कार्य और यहां बनी योजनाओं को भी प्रमुखता से लोगों के बीच रखा। अब सभी नेता अपने-अपने विधासभा क्षेत्र और जिले में रैली की तैयारियां शुरू करेंगे।
बॉक्स
यह है भीड़ जुटाने का फार्मूला : 15 फरवरी को पांडू पिंडारा गांव के पास नए बस स्टैंड की साइट के सामने रैली स्थल को अंतिम रूप दिया गया है। रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य नेताओं को दिया। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र से एक हजार बाइक लाने की योजना बनाई गई है। हर बाइक पर दो लोग होंगे। इससे भाजपा नेता भीड़ का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। वहीं जींद रैली स्थल है तो आसपास के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में भीड़ अधिक होगी।
विज्ञापन
बॉक्स
बिना हेल्मेट नहीं चलें
मीटिंग में पार्टी नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि एक बाइक पर दो ही लोग आएंगे और दोनों ही हेल्मेट पहनकर पहुंचेंगे। एक साथ 90 हजार से अधिक बाइक आने पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इससे पार्टी नेतृत्व बचना चाहता है।
बॉक्स
14 जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
मोटरसाइकिल रैली के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के 14 जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन तथा शेष जिलों में कार्यालयों का शिलान्यास भी करेंगे। इससे हर जिला में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
बॉक्स
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वकील निभाएं भूमिका
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़्टर जिला बार में शिकरत की। यहां उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वकीलों को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्हें गरीबों को न्याय दिलवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन मानव स्वभाव अलग-अलग होने के कारण अपराध को जड़ से समाप्त नहीं किया जा सकता है, फिर भी वकील अपराधों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बॉक्स
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर फोकस
दरअसल अमित शाह की रैली से भाजपा हरियाणा में मिशन 2019 की शुरूआत कर रही है। इसके लिए पार्टी ने हर बूथ पर दस कार्यकर्ताओं की टीम बनाई है, जो हर मतदाता तक पहुंच कर पार्टी के लिए वोट जुटाएगा। 15 फरवरी की रैली में अमित शाह इसी ग्रास रूट की टीम पर फोकस करेंगे।
बॉक्स
छह माह में मिलेगी बाईपास की सौगात
प्रदेश स्तरीय मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जींद का बाईपास का निर्माण कार्य 20 वर्षों से अटका हुआ था, इस विकास परियोजना का निर्माण कार्य आगामी छह माह में पूरा करवा लिया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 52 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
बॉक्स
रिटायर्ड कर्मचारियों ने सौंपा सीएम को ज्ञापन
अटकी मांगों को पूरा कराने के लिए राजकीय पेंशनर्स कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन ने प्रधान किताब सिंह भनवाला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भगवान दत्त शर्मा,रामचंद्र शास्त्री, प्यारेलाल देशवाल, महेंद्र जागलान, प्रो. बलवान आदि सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
फोटो नंबर
20जेएनडी29: मीीटिंग में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का गेट पर स्वागत करती पार्टी नेता।
20जेएनडी30: मीटिंग में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी।
20जेएनडी31: मीटिंग में मुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक प्रेमलता।