फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   , छह फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक सील

, छह फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक सील

Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
, छह फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक सील
जिले भर में सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी, छह फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक सील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर जिले में बिना डिग्री इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। दिनभर चली इस कार्रवाई में जींद में दो, उचाना में तीन और जुलाना में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।
शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हिसार की सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंसपेक्टर कर्मजीत के नेतृत्व में जींद पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉ. नवीन, ड्रग इंस्पेक्टर मनदीप मान के साथ टीम बनाकर अभियान शुरू किया। इस दौरान जींद के रोहतक रोड पर तनेजा क्लीनिक में सबसे पहले छापेमारी की गई। यहां टीम को कई मरीज भी दाखिल मिले। जांच टीम को यहां 31 तरह की ऐलोपैथी दवाइयां भी मिली। क्लीनिक संचालक देवेंद्र तनेजा के पास कोई डिग्री नहीं मिली। इसके बाद शहर के भिवानी रोड पर पूजा क्लीनिक पर छापेमारी की गई। यहां क्लीनिक संचालक कर्मबीर के पास भी प्रेक्टिस करने लायक कोई डिग्री नहीं मिली और न ही वह दवा भी बेच सकता था। क्लीनिक पर 21 तरह की दवा मिली। दोनों क्लीनिक में मिली दवाइयों को सील करके जांच टीम ने बगैर डिग्री के प्रैक्टिस करने व इलाज के नाम पर लोगों को गुमराह करने पर धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



एफआईआर की जाएगी दर्ज: मनजीत
जिला ड्रग कंट्रोल आफिसर मनजीत ने बताया कि आज सीएम फ्लाइंग ने झोलाछाप और बिना डिग्री के प्रेक्टिस करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ा है और रेड की जा रही है। आज तनेजा क्लीनिक पर रेड की गई है। यहां जो डिग्री दिखाई गई है, वह बिहार की है, जोकि हरियाणा में मान्य नहीं है। उसके आधार पर यह कोई मेडिकल प्रेक्टिस नहीं कर सकते। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह दुकान सील की जाएगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफा खेड़ी में सीएम फ्लाइंग, दो झोला छाप डॉक्टरों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। ग्रामीण अंचल के साथ शहर में भी बिना लाइसेंस लोगों के स्वास्थ्य की जांच, उपचार करने वाले झोला झाप डॉक्टरों की पकड़ के लिए सीएम फ्लाइंग ने सफा खेड़ी, उचाना शहर में छापेमारी की। सफा खेड़ी से दो, उचाना शहर में बिना लाइसेंस के मरीजों का उपचार करने वाले एक झोला छाप डॉक्टर को पकड़ा। यहां से भारी मात्रा दवाएं भी टीम को बरामद हुई। टीम में सीएम फ्लाइंग के राकेश कुमार हैंड कांस्टेबल के साथ नागरिक अस्पताल के डॉक्टर संदीप, खुफिया विभाग उचाना के इंचार्ज एवं उनके सहायक शामिल थे। थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टर संदीप की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सीएम फ्लाइंग ने सबसे पहले सफा खेड़ी गांव में दबिश दी। यहां मकानों में झोला छापा डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिकों पर टीम पहुंची। यहां पर चलाए जा रहे अलग-अलग क्लीनिक में मरीज भी उपचार के दौरान टीम को मिले। दोनों जगहों पर पर टीम को दवाएं भी मिली। इस दौरान इन दवाओं रखने, बेचने संबंधित कोई लाइसेंस जांच के दौरान टीम को नहीं दिखा नहीं सकें। यहां से टीम लितानी रोड पर पहुंची। यहां चलाए जा रहे सिटी अस्पताल पर जो मिला उसके पास खुद के नाम की डिग्री की बजाए दूसरे के नाम की डिग्री मिली। थाना प्रभारी मंदीप चहल ने कहा कि सीएम फ्लाइंग द्वारा झोला झाप डॉक्टरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। सफा खेड़ी के राजीव, रमेश, उचाना शहर में क्लीनिक चला रहे धर्मबीर को सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



जुलाना में भी एक झोलाछाप काबू
जुलाना में लाइफ लाइन आयु केयर क्लीनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर जयकिशन को भी टीम ने काबू किया। उसके क्लीनिक पर आयुर्वेदिक का बिहार का लाइसेंस मिला। इसके बावजूद वह ऐलोपेथी दवाएं रखे हुए था। ऐसे में सभी दवाइयों को कब्जे में लेकर क्लीनिक को सील कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करा कर गिरफ्तार करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed