फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   500 widowed women got the benefit of National Family Scheme

Jind News: 500 विधवा महिलाओं को मिला राष्ट्रीय परिवार योजना का लाभ

Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
500 widowed women got the benefit of National Family Scheme
22जेएनडी15-समाज कल्याण विभाग कार्यालय में कार्य करते कर्मचारी। संवाद
जींद। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय परिवार योजना के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने 500 विधवा महिलाओं को लाभ दे दिया है। इन महिलाओं के खाते में 20-20 हजार रुपये डाल दिए हैं। यह महिलाएं वर्ष 2022-23 से योजना के तहत लाभ मिलने के इंतजार में थी। हालांकि विभाग के पास एक करोड़ का बजट आया था, जिसमें 500 महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल पाया, लेकिन वर्ष 2024-25 में आए 700 महिलाओं को अगले बजट में लाभ दिया जाएगा। हालांकि समाज कल्याण विभाग ने अगले बजट को लेकर भी निदेशालय को पत्र लिख दिया है। बजट जारी होते ही पात्र महिलाओं को योजना के तहत लाभ दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की तरफ से राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत 18 से 59 वर्ष तक की आयु के बीपीएल परिवार के व्यक्ति की मौत होने पर उसकी पत्नी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता लेने के लिए मृत्यु होने के एक वर्ष तक समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर फार्म कार्यालय में जमा करवाना होता है। इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग में 1200 से ऊपर आवेदन आ चुके थे, जिनमें 500 महिलाओं को लाभ मिल गया है। हालांकि इससे पहले वर्ष 2022 में बजट आया था। उससे पहले वर्ष 2019 में 50 लाख रुपये का बजट आया था। हर साल दो किश्तों में बजट आता है। बजट की पहली राशि जून 2019 में 27 लाख के करीब आई थी। इसके बाद 16.80 लाख से 84 विधवाओं को 20-20 हजार के हिसाब से आर्थिक सहायता दी गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में 1.20 करोड़ रुपये जारी हुए थे, जिससे 465 विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ दे दिया था।
विज्ञापन




लाभ लेने के लिए ये शर्तें करनी होंगी पूरी

गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन कर रहे परिवार में मुखिया की मृत्यु होने पर 20 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, मृतक और आवेदक के वोट कार्ड, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट फोटो, स्वयं सत्यापित शपथ पत्र, बैंक खाते की कॉपी, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृतक की आयु का प्रमाण पत्र और आवेदक के पेन कार्ड की कॉपी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र सरकार की तरफ से विभाग को राष्ट्रीय परिवार योजना के तहत एक करोड़ का बजट मिला था, जिस पर विभाग ने 500 विधवा महिलाओं को 20-20 हजार उनके खाते में भेज दिए हैं। अब बाकी महिलाओं को अगले बजट में लाभ दे दिया जाएगा। विभाग ने अगले बजट के निदेशालय को लिख दिया। बजट जारी होते ही राशि जारी कर दी जाएगी।

-सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed