फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   500 Sant Nirankari volunteers cleaned the Pindara Tirtha Ghat.

Jind News: 500 संत निरंकारी सेवकों ने पिंडारा तीर्थ घाट में की सफाई

Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
500 Sant Nirankari volunteers cleaned the Pindara Tirtha Ghat.
22जेएनडी18-पांडु-पिंडारा के तीर्थ में सफाई करते संत निरंकारी स्वयंसेवक। स्रोत स्वयंसेवक
जींद। संत निरंकारी मिशन की प्रेरणा से अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत रविवार को पांडु पिंडारा तीर्थ घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में जींद, जुलाना, बीबीपुर, डाहोला ब्रांच की संगत और सेवा दल के 500 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने घाटों की सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। सेवकों के साथ मिलकर योगदान दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के माध्यम से सर्व समाज को यह प्रेरक संदेश दिया गया कि हम जल की महत्ता को समझें।
विज्ञापन

उसकी कद्र करें और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, क्योंकि भविष्य में जल की कमी एक गंभीर चुनौती बन सकती है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में आज पूरे भारतवर्ष में 1500 से अधिक जल स्रोतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान केवल सफाई तक सीमित न रहकर जनमानस में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का एक सशक्त प्रयास है। संत निरंकारी मिशन सदैव मानवता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी प्रकार सेवा एवं जागरूकता के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

सफाई अभियान के पश्चात घाट के किनारे पर एक सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रभु परमात्मा को जानकर भक्ति करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया और अपने मानव जीवन के उद्देश्य पूर्ति के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल मनोज, सतीश शर्मा, पवन मधान, ऋषि नागर, सुनील जुलाना, राजेंद्र और विकास लुथरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed