फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 women farmers honored in Hameti, emphasis on natural farming and self-employment

Jind News: हमेटी में 50 महिला किसान सम्मानित, प्राकृतिक खेती और स्वरोजगार पर दिया जोर

Fri, 16 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
50 women farmers honored in Hameti, emphasis on natural farming and self-employment
15जेएनडी37: हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अति​थि। स्रोत: आयोजक - फोटो : Archive
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को राज्य स्तरीय महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 50 महिला किसानों और 40 महिला कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हमेटी के निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बीज की बिजाई से लेकर फसल की कटाई, अनाज के रखरखाव और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग तक महिलाएं अहम जिम्मेदारी निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और कृषि सखी जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती में भी महिला किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जींद के गांव अहिरका की महिला किसान सुमित्रा रानी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. नेहा और डॉ. सोनिया यादव ने प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डिविजनल चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर डॉ. अनिल मलिक ने महिलाओं को बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed