फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 thousand rupees looted from patanjali store on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर पतंजलि स्टोर से 50 हजार रुपये की लूट

Fri, 27 Aug 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees looted from patanjali store on the strength of pistol
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
नागक्षेत्र मोड़ के पास स्थित पतंजलि स्टोर से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलते ही आईपीसी नीतिश अग्रवाल, सीआईए प्रभारी अब्बास खान व सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सफीदों के नागक्षेत्र मोड़ से कुछ आगे पतंजलि स्वदेशी केंद्र स्थित है। वीरवार रात पौने आठ बजे अंकुर स्टोर के काउंटर पर बैठा हुआ था। कलेक्शन ब्वॉय मनदीन काउंटर के ठीक सामने रखे गए बेंच पर बैठकर बाजार से लाई गई रकम को गिन रहा था। इसी बीच एक नकाबपोश युवक स्टोर में दाखिल हुआ और मनदीप पर पिस्तौल तानकर उससे हाथ में लिए गए 50 हजार रुपये छीन लिए और स्टोर के बाहर बाइक पर खड़े साथी के साथ नागक्षेत्र की तरफ फरार हो गए। लूट की जानकारी स्टोर मालिक जितेंद्र प्रकाश गर्ग व पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और इस बारे में आला अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में आईपीएस नीतीश अग्रवाल, सीआईए प्रभारी अब्बास खान, सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व स्टोर के मालिक जितेंद्र प्रकाश गर्ग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारो और बीटी करवाकर क्षेत्र की नाकाबंदी करवाई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दे रहा है। आईपीएस नीतीश अग्रवाल ने बताया कि लूट की वारदात सामने आई थी। क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। दुकानदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 घटना के बारे में जानकारी देता हुआ स्टोर का कर्मचारी। संवाद

घटना के बारे में जानकारी देता हुआ स्टोर का कर्मचारी। संवाद- फोटो : Jind

 सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed