फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   49 more found corona positive, 168 active cases

49 और मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस 168

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
49 more found corona positive, 168 active cases
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दसवें दिन ही 13.72 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 357 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को 16 लोगों ने कोरोना को मात दी। बता दें कि दूसरी लहर में अप्रैल महीने के बाद यह रफ्तार अब तक सबसे तेज है। अप्रैल महीने में एक बार तो कोरोना संक्रमण की दर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान ने बताया कि सोमवार को सफीदों के वार्ड निवासी एक 23 वर्षीय युवती, उचाना मंडी निवासी दो महिला एवं दो पुरुष, अर्बन इस्टेट निवासी 23 वर्षीय युवती समेत उसके माता-पिता, गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी युवक, झांझ कलां निवासी 17 वर्षीय युवक, गोहाना रोड निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक समेत 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21402 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20698 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 168 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 1071 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 417686 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed