{"_id":"69234db0ab995a48a9013f55","slug":"48th-bus-journey-started-for-banbhauri-dham-jind-news-c-199-1-jnd1010-144328-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बनभौरी धाम के लिए रवाना की 48वीं बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बनभौरी धाम के लिए रवाना की 48वीं बस यात्रा
विज्ञापन
23जेएनडी11 : निशुल्क बस यात्रा को रवाना करते हुए। स्रोत संस्था।
नरवाना। बनभौरी धाम के लिए 48वीं बस यात्रा रवाना की गई। बस सेवा अग्रवाल जन जागरण मंच की ओर से पिछले चार साल से लगातार चलाई जा रही है। अमावस्या के बाद आने वाले पहले रविवार को होने वाली यात्रा के लिए भक्तजन पहले से अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।
संस्था के प्रधान रोहतास सिंगला ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क दर्शन करवाना है। जयराम अस्पताल के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि माता रानी के दर्शन करवाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। बनभौरी धाम हमारा पैतृक धाम है और इस सेवा के माध्यम से समाज के बुजुर्गों को विशेष लाभ मिल रहा है।
उन्होंने माता रानी से सभी क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने सिंगला परिवार द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बस हुड्डा मार्केट स्थित त्रिवेणी से रवाना होकर वहीं लौटती है।
विज्ञापन
पूरी यात्रा के दौरान दया किशन उर्फ बंशी द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। यात्रा में सचिव दीपक सिंगला, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, देवीराम गर्ग, राजकुमार गर्ग, कृष्ण गर्ग, गर्वित सिंगला, चिराग, केशव, अंकित, सूरज गर्ग सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।