{"_id":"61d5efa2653a7b142e760b5e","slug":"4603-adolescent-girls-got-the-vaccine-jind-news-rtk634931114","type":"story","status":"publish","title_hn":"4603 किशोरों-किशोरियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4603 किशोरों-किशोरियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिले के 4603 किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगाई। सभी वर्गों के 11295 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 7629 को पहली और 3666 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि बुधवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 4603 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2118 को पहली तथा 2442 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 585 लोगों को पहली और 820 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 323 लोगों को पहली और 404 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले के 862265 लोगों को पहली और 553458 को दूसरी डोज लगाई गई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन एक सुरक्षा कवच : एसडीएम
जींद। कोरोना महामारी से बचाव के लिए 15 से 18 साल वालों को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अर्बन इस्टेट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित टीकाकरण अभियान में डॉ. वेद प्रकाश पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह टीका अत्यंत सुरक्षित तथा एक सुरक्षा कवच की तरह है। इसे प्रत्येक बच्चे को लगवाना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि जींद टीकाकरण अभियान में सबसे आगे है। सभी स्कूलों का एक शेड्यूल बनाया गया है। इसके अनुसार बच्चों को धीरे-धीरे बुलाया जाएगा ताकि टीकाकरण कर उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित किया जाए। डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि जैसे ही सरकार ने टीकाकरण अभियान की सूचना दी तो विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के लिए स्कूल बुलाया गया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत और डॉ. विनोद भी मौजूद रहे।