फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   450 kg ghee sealed, milk samples also taken

Jind News: 450 किलो घी सील, दूध में भी नमूने लिए

Sat, 28 Feb 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
450 kg ghee sealed, milk samples also taken
नरवाना में डेयरी से घी व दूध के सैंपल लेती संयुक्त टीम। - फोटो : गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
नरवाना। शहर के ढाकल रोड स्थित रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने राममकंद डेयरी की जांच की। टीम ने दूध और देशी घी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। साथ ही संदिग्ध पाए गए घी के स्टॉक को रिपोर्ट आने तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी विभाग के डॉ. योगेश कादयान ने बताया कि डेयरी में 450 किलोग्राम देशी घी ड्रमों में भरा मिला जिसे गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर सील किया गया है। घी के दो सैंपल लेकर विधिवत सील कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अलावा 950 लीटर दूध भी मौके पर मिला जिसका एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लैब रिपोर्ट आने तक डेयरी में घी की बिक्री पर रोक रहेगी। यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed