फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   45 year old man dies in road accident

सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
45 year old man dies in road accident
जींद। कंडेला से दालमवाला गांव जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को श्रीरागखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दालमवाला गांव निवासी राहुल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 45 वर्षीय उसके पिता सुरेंद्र पांच अक्तूबर की रात को किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कंडेला गांव गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह श्रीरागखेड़ा और दालमवाला गांव के बीच पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed