फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   45 girl students passed the placement exam and will receive job offers today.

Jind News: 45 छात्राओं ने पास की प्लेसमेंट परीक्षा, आज मिलेगी जॉब की सौगात

Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
45 girl students passed the placement exam and will receive job offers today.
13जेएनडी04: प्र​शिक्षण के दौरान छात्राओं को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत संस्थान - फोटो : मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस नेता पदयात्रा निकालते हुए। स्रोत स्वयं
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण और प्लेसमेंट ड्राइव का शुक्रवार को समापन हुआ। करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम एडब्ल्यूएल मेटावर्स प्राइवेट लिमिटेड और नवचेतना फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुषमा गर्ग ने बताया कि पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक अनुभव और प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करना है। सह संयोजिका डॉ. नीलम रानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं के आत्मविश्वास और पेशेवर कौशल में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूम निर्माण और डिजिटल कार्यकुशलता के गुर सिखाए। प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले चरण में आयोजित लिखित परीक्षा में 90 छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें से 45 छात्राओं ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित छात्राओं का द्वितीय चरण का साक्षात्कार लिया जाएगा जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को 14 फरवरी को अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गर्ग, राकेश, रौनक, खुशदीप और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed