फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   43thausends, dacity, in bank atm, jind

ओबीसी बैंक का एटीएम 43 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 11 Sep 2016 01:25 AM IST
jindf
jindf Updated Sun, 11 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
43thausends, dacity, in bank atm, jind
ध्‍ान कुंडली
 गांव किनाना के ओबीसी बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने एक लाख 43 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और बाद में मशीन से एटीएम के कैश बॉक्स को काटकर पैसे निकालकर फरार हो गए। एटीएम को तोड़ने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस व एसएफएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव किनाना में ओबीसी बैंक की शाखा के साथ एटीएम बनाया है। बृहस्पतिवार रात को एटीएम को बंद किया था। रात को चोरों ने पहले तो एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और उसके बाद शटर को उखाड़कर अंदर घुस गया। जहां पर चोरों ने पहले तो केबिन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। बाद में मशीन के माध्यम से एटीएम मशीन के कैश बॉक्स को काटकर वहां से एक लाख 43 हजार 500 रुपये की नकदी चुरा ली। एटीएम से नकदी चोरी करने का पता शुक्रवार सुबह लगा जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो एटीएम टूटा था और एटीएम के कई टुकड़े बने हुए थे। सूचना पाकर सदर पुलिस व एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर बैंक मैनेजर देवेंद्र यादव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गैस कटर से काटा एटीएम
पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले तो एटीएम के शटर पर लगे ताले को मशीन से काटा और उसके बाद गैस कटर के माध्यम से एटीएम मशीन को काटकर कैश बॉक्स तक पहुंच गए। जहां से एटीएम बॉक्स के कैश बॉक्स में रखी पूरी नकदी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एटीएम मशीन को गैस कटर के माध्यम से काटकर नकदी को चोरी किया गया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- यशबीर सिंह, मामले के जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed