फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   42300 cash and mobile looted from petrol pump showing pistol

पिस्तौल दिखा पेट्रोल पंप से 42300 की नकदी और मोबाइल लूटे

Thu, 14 Oct 2021 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
42300 cash and mobile looted from petrol pump showing pistol
जींद। भिवानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर बाइक सवार छह युवकों ने पिस्तौल के बल पर 42300 रुपये की नकदी व सेल्समैन का मोबाइल लूट लिए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बीड़ बड़ावन निवासी गौरव डांगी ने बताया कि उनका भिवानी रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप है। बुधवार की रात को लगभग एक बजे उसके पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार होकर छह युवक आए। जिनमें से तीन उसके कार्यालय में घुस गए और सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर गल्ले में रखी 42300 रुपये की नकदी व सेल्समैन का मोबाइल लूटकर ले गए। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप से नकदी व मोबाइल लूटने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed