{"_id":"6ae263f2a59626784d098c54","slug":"418-students-from-87-schools-showcased-their-talent-at-the-childrens-festival-jind-news-c-199-1-sroh1009-162901-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाल महोत्सव में 87 स्कूलों के 418 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाल महोत्सव में 87 स्कूलों के 418 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी41-बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत प्रशासन
जींद। बाल भवन में चल रहे जिला स्तरीय बाल महोत्सव में बुधवार को समूह और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जिलेभर के करीब 87 स्कूलों के 418 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के दिशा-निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से 21 से 30 अक्टूबर तक बाल दिवस प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की प्रधान डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित छठे दिन की प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य के ग्रुप-1 तथा एकल नृत्य के ग्रुप-3 और 4 के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और तालमेल से भरी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। परिषद का प्रयास है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार मंच उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 30 अक्टूबर को बाल महोत्सव का समापन हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज करेंगी। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. जितेंद्र शर्मा, हिमानी गुप्ता, जयवीर ढांढा और डॉ. शर्मिला सहित राकेश राणा, कशिश सिंगला, विनोद कुमार, आशीष, प्रदीप शर्मा और परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।