फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नियम 134 ए के तहत अब ऑफ लाइन होंगे अवोदन जमा

नियम 134 ए के तहत अब ऑफ लाइन होंगे अवोदन जमा

Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नियम 134 ए के तहत अब ऑफ लाइन होंगे अवोदन जमा
नियम 134 ए के तहत अब ऑफलाइन आवेदन होंगे जमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 134ए के तहत फार्म ऑनलाइन जमा करने के विरोध में स्वास्थ्य सहयोग संगठन ने प्रदर्शन करते हुए डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। वहीं संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने 134ए के फार्म को ऑफलाइन जमा करने की मंजूरी दे दी। इससे हजारों अभिभावकों को काफी राहत मिली।
जानकारी के लिए 25 मार्च को प्राइवेट स्कूलों ने विभिन्न कक्षाओं के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी की थी। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में वीरवार 28 अप्रैल को डीईईओ कार्यालय में फार्म जमा करवाने के लिए भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दोपहर बाद ऑनलाइन फार्म जमा करवाने के आदेश जारी किए। इससे सैकड़ों अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन फार्म जमा करने के विरोध में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने प्रदर्शन किया। इसके तुरंत बाद ही शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन फार्म जमा करवाने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

जिलेभर में कुल 6225 खाली सीटों पर बच्चों का दाखिला होना है। ऐसे में अभिभावकों की अपने बच्चों के दाखिले के लिए होड़ लगी हुई हैै। इसके तहत अब चार अप्रैल तक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला दिलवाने के लिए इन सीटों पर फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके बाद सात अप्रैल को 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए बच्चों का जिलेभर में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की सुविधा के लिए लिया फैसला
शिक्षा विभाग ने वीरवार को दोपहर बाद ऑनलाइन फार्म जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। दोपहर तक 50 आवेदन ऑफलाइन भी जमा किए गए थे। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने दोबारा से ऑफलाइन आवेदन जमा करवाने की मंजूरी दी है। जो अभिभावक ऑनलाइन फार्म जमा करवाना चाहते हैं, वह ऑनलाइन भी फार्म जमा करवा सकते हैं। वहीं जो अभिभावक ऑफलाइन फार्म जमा करवातें हैं तो उनके फार्म शिक्षा अधिकारी खुद ही ऑनलाइन अपलोड कर देंगे।
सुनीता रोहिला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed