{"_id":"5c9d0f80bdec22146c224296","slug":"41553796992-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांटैक्ट केंद्र किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांटैक्ट केंद्र किया स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला संपर्क केंद्र किया स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर जिला संपर्क केंद्र स्थापित करवा गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में स्थापित इस केंद्र के माध्यम से राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार चुनाव संबंधित सभी प्रकार की अनुमति एक ही जगह से प्राप्त कर सकते हैं। इस केंद्र में चुनाव को लेकर गठित सभी टीमें एक साथ बैठेंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में वीडियो व्यूविंग टीम, अकाउंट टीम, सहायक खर्च ऑब्जर्वर टीम, एमसीएमसी कमेटी समेत अन्य सभी टीमों की बैठने के लिए व्यवस्था करवाई गई है। इस केंद्र में रैली, जनसभा करने, लाउड स्पीकर की अनुमति, प्रचार वाहन की अनुमति व चुनाव संबंधित अन्य कार्यों की अनुमति प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो भी स्थापित करवाई गई है। इस केंद्र में पर्याप्त कंप्यूटरों व अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था हो चुकी है। चुनाव को लेकर सभी गठित टीमों के लिए 20 टेबल लगवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र के अंदर की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। इसमें जिला संपर्क केंद्र में शिकायत निवारण केंद्र भी स्थापित किया गया है। किसी व्यक्ति को अगर कोई भी जानकारी चाहिए तो वह इसके लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर चुनाव की जानकारी ले सकता है।
फोटो कैप्शन