{"_id":"5c549855bdec224a620fdddf","slug":"41549047893-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में बिना परमिट चल रही तीन बसों को किया इपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में बिना परमिट चल रही तीन बसों को किया इपाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परमिट चल रही तीन बस जब्त, दो चालक लेकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बिना परमिट चल रहीं निजी बसों पर प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है। रोडवेज कर्मचारी एक ही परिमिट पर कई बसों के चलने की शिकायत कई बार कर चुके हैं, मगर परिवहन विभाग के अधिकारी बसों को चलने से रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। अब नरवाना में फिर से क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा बिना परमिट चल रही तीन निजी बसों को जब्त किया है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए दो चालक अपनी बस को लेकर भागने में कामयाब रहे। अब इनकी जांच की जा रही है।
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अवैध तरीके से चल रही बसों से रोडवेज को नुकसान हो रहा है। पहले भी निजी बसों से लोगों की जान जाने की दो बड़ी दुर्घटनाओं के होने का मामला सामने आ चुका है, लेकिन प्रशासन इससे सबक नहीं ले रहा है। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार नरवाना से धनौरी, किठाना व टोहाना रूट पर बिना परमिट की पिछले कई महीने से बस चल रही हैं। इससे रोडवेज विभाग को घाटा हो रहा है। इसको लेकर कुछ विद्यार्थियों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने मजबूरी में कार्रवाई की।
बिना परमिट बस चलने की शिकायत मिल रही थी। कई बार दबिश भी दी गई, लेकिन यह बस पकड़ में नहीं आईं। अब शुक्रवार को फिर से टीम ने कार्रवाई करते हुए नरवाना में बिना परमिट चल रही बसों को जब्त किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी अवैध बस को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
-जिले सिंह यादव, सहायक परिवहन सचिव जींद।