{"_id":"5ad8e7c04f1c1b54098b568f","slug":"41524164544-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रैली में नहीं चलेगी पगड़ी की राजनीति रेप की घटनाओं ने किया देश को खोखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रैली में नहीं चलेगी पगड़ी की राजनीति रेप की घटनाओं ने किया देश को खोखला
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद की जाट धर्मशाला में कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में न तो लाल पीली पगड़ी और न ही इनेलो बसपा गंठबंधन चलेगा। प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर फेल हो रही है। हरियाणा प्रदेश में भाजपा ने दलितों पर अत्याचार किया है। देश भर में दो अप्रैल को दलितों पर सरकार के इशारे पर लाठियां भांजी गईं। यह दलित समाज को दबाने का प्रयास भाजपा का था।
इससे साफ है कि भारत के अंदर एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर भाजपा सरकार देश में आई है। इस चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली रैली कांग्रेस की ताकत को दिखाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इससे देश में एक नई राजनीतिक शुरूआत होगी और देश को भाजपा मुक्त करने का काम किया जाएगा। भाजपा आज प्रदेश में गरीब, किसान मजदूर, व्यापारी को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में रेप और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं ने देश को हिला कर रख दिया है। आज घरों में बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति के साथ होने वाले अन्याय और जूर्म को कांग्रेस कदापि सहन नहीं करेगी। आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाकर विरोधियों के सपनों को चकनाचूर करेगी।
हुड्डा पर तंज
तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा का रथ तो चलता रहता है, लेकिन हमारी साइकिल भी रुकने वाली नहीं है। साइकिल की गति उनके रथ से ज्यादा तेज है। इसका परिणाम दिल्ली में होने वाली रैली में सभी के सामने आएगा।