फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिल्ली रैली में नहीं चलेगी पगड़ी की राजनीति रेप की घटनाओं ने किया देश को खोखला

दिल्ली रैली में नहीं चलेगी पगड़ी की राजनीति रेप की घटनाओं ने किया देश को खोखला

Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रैली में नहीं चलेगी पगड़ी की राजनीति रेप की घटनाओं ने किया देश को खोखला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद की जाट धर्मशाला में कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में न तो लाल पीली पगड़ी और न ही इनेलो बसपा गंठबंधन चलेगा। प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर फेल हो रही है। हरियाणा प्रदेश में भाजपा ने दलितों पर अत्याचार किया है। देश भर में दो अप्रैल को दलितों पर सरकार के इशारे पर लाठियां भांजी गईं। यह दलित समाज को दबाने का प्रयास भाजपा का था।
इससे साफ है कि भारत के अंदर एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर भाजपा सरकार देश में आई है। इस चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली रैली कांग्रेस की ताकत को दिखाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इससे देश में एक नई राजनीतिक शुरूआत होगी और देश को भाजपा मुक्त करने का काम किया जाएगा। भाजपा आज प्रदेश में गरीब, किसान मजदूर, व्यापारी को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में रेप और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं ने देश को हिला कर रख दिया है। आज घरों में बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति के साथ होने वाले अन्याय और जूर्म को कांग्रेस कदापि सहन नहीं करेगी। आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाकर विरोधियों के सपनों को चकनाचूर करेगी।
विज्ञापन


हुड्डा पर तंज
तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा का रथ तो चलता रहता है, लेकिन हमारी साइकिल भी रुकने वाली नहीं है। साइकिल की गति उनके रथ से ज्यादा तेज है। इसका परिणाम दिल्ली में होने वाली रैली में सभी के सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed