{"_id":"5a53bad94f1c1bc20a8b745d","slug":"41515436761-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर से पुलिस ने बरामद किए 6 लाख 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर से पुलिस ने बरामद किए 6 लाख 2
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील दंपति के मकान से चुराए थे सात लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों पुलिस ने वकील दंपति के मकान से सात लाख रुपये चुराने के आरोपी सचिन ने 6 लाख 28 हजार 700 रुपये की राशि बरामद कर ली है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सीता श्याम कालोनी निवासी अभिषेक गर्ग के मकान से सात लाख रुपये की चोरी करने के आरोपी असंध के वार्ड नंबर-11 निवासी सचिन को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात को कबूला और उससे 6 लाख 28 हजार 700 रुपये की राशि बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सचिन नशे का आदी है और नशे के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 30 दिसंबर को नगर के होटल मिड टाऊन वाली गली से अभिषेक गर्ग के मकान से सात लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी।