फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मैं देश का लुहार सुं, थाम गाम-गाम में कारखाने लगा ल्यो : बीरेंद्र सिंह

मैं देश का लुहार सुं, थाम गाम-गाम में कारखाने लगा ल्यो : बीरेंद्र सिंह

Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मैं देश का लुहार सुं, थाम गाम-गाम में कारखाने लगा ल्यो : बीरेंद्र सिंह
मैं देश का लुहार सुं, थाम गाम-गाम में कारखाने लगा ल्यो : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा।
गांव सिवाहा में सोच बदलो-गांव बदलो के तहत एक जनसभा हुई। इसमें इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह और सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गांव में चौपाल का उद्घाटन किया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जींद जिला राजनीतिक की दृष्टि से और लोगों को अपने पराये की पहचान नहीं होने के कारण सदा पीछे रहा है। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने हरियाणवी लहजे में कहा कि ‘मैं तो देश मं एक लुहार सुं थाम भी गाम-गाम मं लोहे का कारखाना लगाल्यो, जिसतै थारा भी भला होगा अर मेरा भी।’ उन्होंने बताया कि सरकार ने एक ऐसा कानून बनाया है। जिसके तहत 15 साल से पुरानी कोई भी गाड़ी सड़क पर नहीं चलेगी और जब नहीं चलेगी तो वह कबाड़ में बेचनी पड़ेगी। हम कबाड़ी से उसको खरीदकर लोहा बनाएंगे।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 306 गांव हैं और बीमारी के इलाज के लिए रोहतक, चंडीगढ़ और दिल्ली जाना पड़ता है। इसके कारण ग्रामीण आंचल में बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल-कालेज नहीं, इलाज के लिए ढंग का कोई अस्पताल नहीं। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं तो आपको अपने-पराये की पहचान करनी होगी। इस्पात मंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी के बच्चों के बटवारे में एक-एक या डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन आती है। आगामी पीढ़ी के बटवारे में तो गजों में ही जमीन आएगी। फिर अकेली खेती से किस प्रकार गुजारा होगा। गुजारा करने के लिए उद्योग लगाने होंगे। बड़ी कंपनियों में हिस्सा लेना होगा। तभी किसान खुशहाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में लगे पांच हजार लोहे के कारखानों में से चार हजार हरियाणा उद्योगपतियों के हैं। हममें कहीं ना कहीं कमी है। क्योंकि हमें बिजनेस नहीं करना आता, कारखाने नहीं लगाने आते, हमारे से अच्छे कई अन्य राज्य है जहां के लोग खुशहाल हैं।
विज्ञापन


एकेडमी के लिए पांच लाख की घोषणा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सिवाहा गांव में लड़कियों की एकेडमी के लिए पांच लाख, स्टेडियम के लिए 10 लाख, चौपाल के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात जीतने की बात करने वाले को दिखाया यूपी मेयर चुनाव परिणामों ने आइना
उचाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुत मिलेगा। यूपी में हुए मेयर चुनाव में भाजपा की 16 में से 14 जगहों पर मिली जीत से साफ हो गया है कि मतदाता निरंतर भाजपा के साथ जुड़े हुए है। जब गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम आएंगे तो यूपी की तरह प्रचंड बहुमत भाजपा को मिलेगा। आतंकवाद को समाप्त करने को लेकर नोटबंदी जैसा सख्त फैसला पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश, प्रदेश में समान विकास सोच के तहत काम कर रही है। ऑनलाइन काम विभागों में होने से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed