{"_id":"5a1718424f1c1b76678bd254","slug":"41511462978-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप सिंह सुरजेवाला कल जींद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप सिंह सुरजेवाला कल जींद में
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्राइवेट स्कूल संघ के प्रधान वजीर सिंह ढांडा ने कहा कि 25 नवंबर को अहिरका गांव के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में जींद हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला शिरकत करेंगे।
एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढांडा ने कहा कि रैली में आसपास के जींद क्षेत्र के सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। साथ ही दो एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला के मन में एक टीस है कि वह जींद का विकास नहीं करवा सके। इसलिए वह चाहते हैं कि यदि भविष्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो जींद के विकास के लिए गंगा बहा दी जाएगी। मौके पर महेंद्र नैन, राजेश बैरागी, सुनील खोखर, विकास बूरा, सुरेश सहारन, राजेश शास्त्री, सतीश मालिक,मनोज जयहिंद, विनोद मलिक, विवेक डागर, राजेश मोर, संजय अहलावत, सतीश कंडेला, राजेंद्र जागलान मौजूद रहे।