{"_id":"5a09dee24f1c1bca678bb2cf","slug":"41510596322-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से लगाई गुहार
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अधिकारियों से लगाई गुहार
जींद। इक्कस गांव निवासी मूर्ति देवी ने अधिकारियों को शिकायत भेज कर उसके मकान की बंद की गई गली खुलवाने की गुहार लगाई है। महिला ने डाक से डीसी, एसडीएम, एसएसपी और बीडीपी को अपनी शिकायत भेजी है।
मूर्ति देवी ने कहा कि कुछ लोगों ने उसके मकान की गली को रोक कर पानी की निकासी बंद कर दी है। इसको लेकर वह पहले भी शिकायत दे चुकी है, लेकिन कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट पेश पर प्रशासन को गुमराह किया है। महिला ने कहा कि कुछ लोग पिछले करीब दो वर्षों से उसके मकान के पानी की निकासी नहीं होने दे रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत गांव के सरपंच को दी गई थी, लेकिन इस पर अधिकारियों को गलत रिपोर्ट पेश की है। महिला ने कहा कि उसके घर का पानी रोकने का एक आरोपी जींद में एक अधिकारी की गाड़ी का चालक है, ऐसे में वह अपने प्रभाव का प्रयोग कर कार्रवाई को रोक रहा है। महिला ने कहा कि दो साल पहले तक उस मकान का पानी जहां से निकल रहा था, वहीं से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।