{"_id":"59e63cf14f1c1b87698b629c","slug":"41508261105-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर हुई धनवर्षा, बाजार में उमड़ा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मंगलवार धनतेरस के मौके पर बाजार गुलजार रहा। लोगों ने दिन भर जमकर खरीददारी की। मेन बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ी। शहर थाना से मेन बाजार की ओर भीड़ का आलम यह रहा कि तिल डालने तक को जगह नहीं बची। धनतेरस पर खरीददारी के बाद अब लोग वीरवार को होने वाली लक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।
धनतेरस के मौके पर आभूषण, बर्तन और वाहन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। आभूषण और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहक समा नहीं रहे थे। वहीं दुकानों के बाहर लगे स्टॅालों के कारण बाजार में लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदारों के अनुसार बुधवार को भी ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में दिवाली के मौके पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
आभूषण बाजार में धूम
यूं तो त्यौहारों के सीजन में हर दुकान पर खरीददारों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन इस मौके पर आभूषण बाजार में सबसे अधिक बिक्री का अनुमान है। जींद जिला में आभूषणों का कारोबार करीब 20 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। सीपी ज्वैलर के मालिक सतीश भारद्वाज के अनुसार पिछली साल के मुकाबले इस बार कारोबार अच्छा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार आभूषणों और चांदी के मूर्तियों की मांग करीब डेढ़ गुणा बढ़ी हुई है। वहीं मार्केट में नए डिजाइन के सिक्के, चांदी के नोट और डिजायनर चांदी के बर्तनों की काफी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
दिवाली पर वाहन बाजार में भी रौनक
लोग दिवाली और धनतेरस के मौके पर वाहन खरीदना भी शुभ मानते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले धनतेरस या इसके अगले दिन बाइक या कारों की डिलीवरी ली जा रही है। जींद में कारों के बड़े शोरूम नहीं होने के कारण अधिकतर कारों की खरीद बाहर से होती है। ऑटो मोबाइल सेक्टर के व्यापारियों के अनुसार दिवाली के मौके पर करीब आठ हजार दुपहिया वाहन, और एक हजार से अधिक कारों की बिक्री होगी। जींद जिला में वाहनों का कारोबार करीब 50 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है।
सेल के ऑफर की चकौचौंध
इसके बाद सबसे बड़ा कारोबार इलेक्ट्रोनिक्स का है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग के कारण कुछ उत्पादों की मांग पर असर पड़ा है, लेकिन व्यापारियों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकों का रिस्पांस काफी अच्छा है। अधिकतर ग्राहक बड़े उत्पाद लेने ही मार्केट पहुंच रहे हैं। ऐसे में करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग पर काफी ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में ग्रहकों को दुकानों तक खींचने के लिए काफी ऑफर दिए जा रहे हैं।
पुलिस रही मुस्तैद
दिवाली के मौके पर बाजारों में काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस काफी मुस्तैद रही। बाजार में शहर थाना पुलिस और शिव चौक चौकी पुलिस की गश्त लगातार जारी रही। इस दौरान बाजार में वाहन लेकर घुसने वालों की भी पुलिस ने खबर ली।