{"_id":"59399e334f1c1b584b8b4592","slug":"41496948275-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने के आरोपी नायब तहसीलदार ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला करने के आरोपी नायब तहसीलदार ने किया सरेंडर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों (जींद)। डीपीई पर जानलेवा हमला करवाने के आरोपी नायब तहसीलदार जयबीर रंगा ने वीरवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उनको जमानत पर रिहा कर दिया। इससे पहले अध्यापक पर हमला करने के दूसरे आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चौकी इंचार्ज जयबीर ने बताया कि 24 मई को रत्ताखेड़ा सरकारी स्कूल के डीपीई शमशेर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। इसमें घायल शमशेर ने नायब तहसीलदार जयबीर रंगा पर हमला करवाने और अध्यापक मुकेश व उसके साथियों से हमला करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ हमला करवाने व मुकेश पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। ज्ञात रहे कि 24 मई सुबह शमशेर अपनी ड्यूटी के लिए रत्ताखेड़ा के सरकारी स्कूल में जा रहा, तो दो नकाबपोश बाइक सवारों ने रास्ता रोक कर हमला कर दिया था। पुलिस ने नायब तहसीलदार जयबीर रंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया था। वीरवार को नायब तहसीलदार जयबीर रंगा ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जानलेवा हमला करने के आरोपी नायब तहसीलदार ने किया सरेंडर
अदालत ने नायब तहसीलदार को जमानत पर किया रिहा