फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   402 youths secured employment at the job fair.

Jind News: रोजगार मेले में 402 युवाओं को मिला रोजगार

Mon, 08 Jun 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
402 youths secured employment at the job fair.
08जेएनडी15: रोजगार मेले में भाग लेते हुए प्र​शिक्षु। स्रोत : संस्थान
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 14 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया। दिनभर चली चयन प्रक्रिया में 492 अभ्यर्थियों में से 402 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तेजेंद्र ढुल ने कहा कि वर्तमान समय कौशल आधारित शिक्षा का है। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवा रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मंगल सिंह ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कम समय में युवाओं को रोजगार योग्य बनाते हैं। यहां प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और उद्योगों से सीधा संपर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर केवल सिंह, रमेश चंद्र, सोनू राम, नरेंद्र ढुल, ललित खटकड़, कमल, पूनम, रजनी, रणबीर ढांडा, सुरेंद्र खटकड़, सोमवीर श्योकंद और मंदीप राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed