फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   40 people with bone and joint pain are reaching the civil hospital every day.

Jind News: नागरिक अस्पताल में रोज हड्डी व जोड़ों में दर्द के 40 लोग पहुंच रहे

Tue, 21 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 people with bone and joint pain are reaching the civil hospital every day.
फोटो संख्या:57 महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ओपीडी लाइन में लगे मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के बीच नागरिक अस्पताल में हड्डी और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 40 मरीज केवल हड्डी और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव ने बताया कि तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों में मांसपेशियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और पहले से गठिया या अन्य हड्डी संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और रात के समय दर्द में बढ़ोतरी की शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी और पोषण की अनदेखी भी जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और गलत खानपान भी इन समस्याओं को बढ़ावा दे रहे हैं।
कुछ मरीज ऐसे भी सामने आ रहे हैं जो हल्के दर्द को नजरअंदाज करते रहते हैं और जब समस्या गंभीर हो जाती है तब अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें।

कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को पैर में खिंचाव आने के कारण एड़ी के दर्द को लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। दर्द लंबे समय तक बना रहे तो तुरंत डॉ. से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed